फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मौसम में बदलाव से बढ़ रहे आंखों के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीके अस्पताल में सूजन, खुजली व इंफेक्शन के पहुंच रहे 100 से अधिक मरीज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मौसम में आ रहे बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर दिखाई दे रहा है। ऐसे में बीके अस्पताल में आंखों में सूजन, खुजली व इंफेक्शन और उल्टी- दस्त के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। बीके अस्पताल में पहले इन रोगों के 40 से 50 मरीज आ रहे थे, वहीं अब प्रतिदिन 100 से 150 मरीज पहुंच रहे हैं।

बीके अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता गोयल ने बताया कि बदलते तापमान के कारण आंखों से संबंधित समस्याओं के बढ़ने का खतरा देखा जा रहा है। अस्पतालों में इन दिनों आंखों में दर्द व सूजन के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। बरसात के बाद कई प्रकार के कीड़े पनपते हैं, जो लोगों के शरीर को काटते हैं। इससे खुजली और इंफेक्शन की समस्या हो रही है। इसे लेकर लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


वहीं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहित अग्रवाल ने बताया कि बदलते मौसम में खुद का बचाव करें। इसके साथ ही बाहर के तले-भुने और ठंडे खाद्य पदार्थों से बचने की आवश्यकता है। तला भुना खाने से पेट में समस्या होती है, जिससे दर्द बढ़ जाता है और दस्त, उल्टी और इंफेक्शन जैसी समस्या होती है।
विज्ञापन


ठंडी और खट्टी चीजों का अधिक सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। यदि किसी को खांसी, पेट दर्द, उल्टी या दस्त हो तो वह तुरंत डॉक्टर के पास जाकर उनसे सलाह लें, खुद से दवा न लें। उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें