फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लोकल ट्रेनें रद्द, बसों में भीड़ से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


पलवल। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के चलते सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शनिवार सुबह लोकल ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को परेशानी हुई। कई यात्री पलवल रेलवे स्टेशन पहुंचे, लेकिन वहां ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्हें दिल्ली जाने के लिए दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि मोबाइल ऐप पर सुबह करीब 8:15 बजे चलने वाली महिला स्पेशल ट्रेन रद्द होने की सूचना नहीं थी। स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन नहीं मिली। इससे नौकरीपेशा लोगों को कार्यालय पहुंचने में देरी और वेतन कटने की चिंता सताने लगी। ट्रेनों के रद्द होने से बसों और टेंपो में भीड़ बढ़ गई। यात्रियों के अनुसार, टेंपो में 15 से 20 सवारियां बैठाई जा रही थीं। वहीं, बदरपुर बॉर्डर सील होने से बसों को सूरजकुंड के रास्ते आश्रम और काले खां की ओर भेजा गया। इससे दिल्ली पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें