फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद को बढ़ाया हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए फरीदाबाद की सामाजिक संस्थाएं, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों ने मानवता की मिसाल पेश की है। श्री श्याम सेवा परिवार, ओमैक्स स्पा विलेज और आरडब्ल्यूए सेक्टर-37 ने 51-51 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान उपायुक्त को प्रदान की है। इसी क्रम में आरडब्ल्यूए सेक्टर-29 ने 1 लाख रुपये का चेक सौंपकर सहयोग किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त विक्रम सिंह ने संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आपदा की इस घड़ी में समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को निभाना हम सभी का कर्तव्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें