फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एसीपी केस ऑफलाइन भेजने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा मौलिक शिक्षा निदेशालय ने पीटीआई और ड्राइंग व आर्ट टीचर्स के एसीपी (एश्योर्ड कॅरिअर प्रोग्रेशन) मामलों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। निदेशालय ने निर्देश जारी करते हुए बताया है कि अब ऐसे सभी मामले केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भेजे जाएं। दरअसल, विभाग के संज्ञान में आया है कि कई जिलों में पीटीआई और आर्ट टीचर्स के एसीपी मामलों को अब भी ऑफलाइन माध्यम से भेजा जा रहा है, जिसे लापरवाही माना गया है। इस पर नाराजगी जताते हुए सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित मामलों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही भेजें। निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रत्येक मामले को डीलिंग असिस्टेंट से लेकर सुपरिटेंडेंट, डीडीओ, बीईओ, डीईईओ और एसओ स्तर तक पूरी जांच और सत्यापन के बाद ही ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें