फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नो डेवलपमेंट नो वोट का पोस्टर लगाकर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माइलपुर क्षेत्र के लोगों ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बड़खल विधानसभा क्षेत्र के इस्माइलपुर क्षेत्र के लोगों ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। प्रत्याशियों के काम से नाराज स्थानीय लोगों ने नो डेवलपमेंट नो वोट का पोस्टर लगाकर रोष व्यक्त किया है। लोगों का आरोप है कि यहां पिछले दस वर्ष में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। यहां बिजली, पानी, रोड और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति काफी बदतर है। लोग विभिन्न अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटकर थक चुके हैं। इससे परेशान होकर लोगों ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है।

इस्माइलपुर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि इस इलाके की सड़कें कच्ची हैं। बारिश में लोग घरों में कैद हो जाते हैं। यहां आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं। इसके अलावा यहां बिजली के पोल तक नहीं लगाए गए हैं। इस्माइलपुर के पास कई अवैध कॉलोनियां हैं। भूमाफिया इस इलाके से बिजली चोरी करके महंगे दाम पर अवैध कॉलोनियों में सप्लाई करते हैं। यहां हर मौसम में पानी की भारी किल्लत रहती है। लोग टैंकर से पानी खरीदकर दैनिक कार्यों की पूर्ति करते है। लोग सीएम विंडो और अधिकारियों को शिकायत कर समस्या के समाधान की गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में लोगों ने मिलकर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। लोगों ने कहा कि बिना विकास कार्य किए प्रत्याशी वोट मांग कर जनता को शर्मिंदा न करें। लोगों ने कहा कि पहले प्रत्याशी नाली और रोड दें, इसके बाद लोगों से उनका कीमती वोट लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें