फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नवरात्र की पूर्व संध्या पर बाजारों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पूजा सामग्री, फल और किराना की दुकानों पर खरीदारी करते नजर आए लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नवरात्र की पूर्व संध्या पर शनिवार को एनआईटी 1-2, 4-5, बल्लभगढ़ और डबुआ मंडी सहित तमाम बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा सामग्री, फल और किराना की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। हालांकि, इस बार श्रद्धालुओं को पूजा का सामान खरीदने के लिए पिछले साल के मुकाबले अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। चुनरी, घंटी और कपूर समेत नवरात्र में इस्तेमाल होने वाली कई वस्तुओं के दाम करीब 40 से 50 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा असर पीतल से बने कलश और घंटियों की कीमत पर पड़ा है। इसके साथ ही फलों के दाम भी बढ़ने लगे हैं।

दुकानदारों के अनुसार पिछले वर्ष 50 रुपये में मिलने वाली चुनरी इस बार करीब 70 रुपये में बिक रही है। इसी तरह 100 रुपये वाली चुनरी की कीमत बढ़कर करीब 150 रुपये तक पहुंच गई है। नवरात्र के दौरान माता की चुनरी, कलश, घंटी, कपूर और अन्य पूजा सामग्री की मांग बढ़ने के कारण बाजारों में इनकी बिक्री भी तेज हो गई है।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि पीतल की वस्तुओं के दाम में सबसे अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल जिस पीतल के कलश और घंटी की कीमत करीब 100 रुपये थी, वह इस बार 170 से 180 रुपये तक पहुंच गई है। इसी तरह कपूर के पैकेट की कीमत भी 50 रुपये से बढ़कर करीब 70 रुपये हो गई है।

फलों के दामों भी दिखी तेजी

पूजा सामग्री के साथ फलों के दाम में भी तेजी दिखाई दे रही है। केले के दाम 50 रुपये की जगह 60 रुपये दर्जन हो गए हैं। सेब जो पहले 100 से 120 रुपये में था, वह 150 रुपये प्रति किलो हो गया है जबकि अनार के दाम 130-140 से बढ़कर 180 से 200 तक पहुंच चुके हैं।अनानस 100 रुपये किलो से 150 रुपये किलो हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि त्योहार को देखते हुए मांग बढ़ रही है। इसके कारण पीछे से ही वस्तु महंगी आ रही है, तो मजबूरन हमें अधिक दामों में देना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बातचीत

पिछले साल कम लागत में सामान मिल जाता था। इस बार खरीद कीमत बढ़ी है, लेकिन ग्राहक अधिक दाम देने को तैयार नहीं हैं। - सुरेंद्र, पूजा सामग्री दुकानदार

पिछले साल के मुकाबले कई वस्तुओं के दाम इस साल बहुत बढ़ गए हैं। इसके कारण ग्राहकों को तो सामान महंगा मिल ही रहा है, साथी ही हमारा मुनाफा भी कम हो गया है।-नरेंद्र भाटिया, पूजा सामग्री दुकानदार

पीछे से ही फल महंगे आ रहे हैं, इसके कारण हमें मजबूरन अधिक दाम में बेचने पड़ रहे हैं। -सलमान अली, फल विक्रेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें