फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: केंद्र अधीक्षकों को बांटीं गई परीक्षा से संबंधित सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं का जिले के 79 केंद्रों पर होगा आयोजन
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में 25 और 26 फरवरी से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसी को लेकर सोमवार को सेक्टर-16 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला में जिला शिक्षा कार्यालय के अधिकारियों द्वारा सभी केद्रों के अधीक्षकों को परीक्षा से संबंधित सामग्री वितरित की गई।

बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए जिले में कुल 79 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र अधीक्षकों को नकल रहित और निष्पक्ष परीक्षा के आयोजन के आदेश दिए गए हैं। बोर्ड द्वारा सभी दिशा-निर्देंशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर के निजी और राजकीय स्कूलों के करीब 28 हजार विद्यार्थी इस बार बोर्ड की परीक्षा देंगे। परीक्षाओं का आयोजन दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देश

बोर्ड द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देश में कहा गया है कि केंद्रों पर सभी विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड और फोटो युक्त आइडी कार्ड लेकर जाना है। केंद्र के अंदर ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, मोबाइल या फिर अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केंद्र पर देरी से पहुंचने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के सौ मीटर के दायरे में परीक्षा के दौरान फोटोकॉपी की दुकानें बंद रहेंगी। यदि इस आदेश की अवहेलना की जाती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मनोज मित्तल ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिले में टीमों को गठन किया गया है। टीम परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगी, ताकि किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य को तुरंत रोका जा सके। उन्होंने बताया परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर अधीक्षक मौजूद रहेंगे। परीक्षा के नकल रहित आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें