फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेले के तीसरे दिन भी रोडवेज बसों में नहीं दिखी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सूरजकुंड मेले को शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं। लेकिन रोडवेज बसों में एक से दो यात्री ही सफर कर रहे हैं। रोडवेज विभाग की ओर पर्यटकों को सुविधा के लिए अलग-अलग जगह से 10 बसों का संचालन किया जा रहा है। यह संचालन बल्लभगढ़ बस डिपो , बदरपुर बॉर्डर , बड़खल मेट्रो स्टेशन और तुगलकाबाद से सूरजकुंड मेले के लिए किया जा रहा है। यह बसें सुबह 7 बजे बल्लभगढ़ बस डिपो से रवाना होती हैं। वही रात को 9 बजे मेला परिसर से चलती हैं। इन बसों का किराया 20 से 25 रुपये रखा गया है। सोमवार को मेले का तीसरा दिन होने के बावजूद बसों में 1 से 2 यात्री ही सफर करते नजर आए। यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से रोडवेज विभाग को काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें