फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो साल बाद भी ग्रीन कॉरिडोर बनाने की योजना नहीं चढ़ी सिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

26 किमी लंबे बाईपास रोड पर एफएमडीए ने ग्रीन कॉरिडोर बनाने की योजना तैयार की थी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बाईपास पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे किनारे ग्रीन बेल्ट बनाने की फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) योजना दो साल बाद भी सिरे नहीं चढ़ी है। जिससे खस्ताहाल ग्रीन बेल्ट के कारण आसपास के सेक्टर वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बाईपास पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य चल रहा है। 26 किलोमीटर बाईपास एक्सप्रेस-वे का हिस्सा बनेगी। इसके किनारे एचएसवीपी की ग्रीनबेल्ट पर एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड बनाने का काम चल रहा है। सड़क के दोनों तरफ ग्रीन बेल्ट में लगे हजारों पेड़ों को काटा जा चुका है। सर्विस रोड के रास्ते सेक्टर-17 के पास 5 से 7 एकड़ जमीन पर रोज गार्डन बना हुआ था। जिसमें 150 से अधिक किस्म के गुलाब लगते थे। आसपास के सेक्टरों और दूर-दराज से हजारों लोग यहां सैर सपाटे के लिए आते थे। एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान इसे उजाड़ दिया गया। इसके बाद लोगों ने यहां आना छोड़ दिया। इसे देखते हुए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने यहां ग्रीन काॅरिडोर विकसित करने की योजना तैयार की गई थी। दो साल पहले तैयार की गई योजना पर अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। ग्रीन काॅरिडोर दर्जनभर से अधिक सेक्टरों को छूते हुए निकलेगा। इसका सीधा लाभ सेक्टर में रह रहे हजारों लोगों को भी होगा। ग्रीन काॅरिडोर आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित होगा। कुछ गतिविधियां अमृत महोत्सव के तहत भी तय की जाएंगी, ताकि लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना और प्रबल हो।
विज्ञापन


बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम में मददगार बनेगा ग्रीन काॅरिडोर

सेव अरावली संस्था के संस्थापक सदस्य जितेंद्र भड़ाना ने बताया कि हर साल ठंड में वायु प्रदूषण बढ़ जाता है। इस समय भी यहां प्रदूषण बहुत गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। जहरीली हवा में लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। पीएम 2.5 का स्तर 450 तक पहुंच गया है। इसलिए यहां अधिक पौधरोपण होना जरूरी है। ग्रीन काॅरिडोर में लगने वाले हजारों पौधे लोगों को सुकून देंगे। यहां लगने वाले हजारों पेड़-पौधे बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाएंगे।
विज्ञापन

ऐसा होगा ग्रीन काॅरिडोर
1. काॅरिडोर के बीच-बीच में पार्क भी विकसित होंगे।
2. साइडों में बेंच लगाई जाएंगी।
3. लोगों के सैर करने के लिए ट्रैक बनेगा।
4. स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी।
5. सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे।
6 बच्चों-बुजुर्गों के मनोरंजन का ध्यान रखते हुए इंतजाम किए जाएंगे।
7. सैर का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
वर्जन

ग्रीन काॅरिडोर को जल्द सिरे चढ़ाने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान की पाबंदियां हटने के बाद काम में रफ्तार लाई जाएगी। एचएसवीपी की ओर से काॅरिडोर में पौधरोपण किया जाएगा। तारफेंसिंग सहित अन्य काम एफएमडीए करेगा। - डॉ. गरिमा मित्तल, अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी, एफएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें