फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रुपये लेने के बाद भी दूसरे को बेच दी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना छांयसा पुलिस ने जमीन का सौदा करने के बाद उसी जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेचने और लाखों रुपये हड़पने के आरोप में पिता-पुत्र के खिलाफ सोमवार को धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव मच्छगर निवासी रामकुमार ने शिकायत में बताया कि गांव जवां स्थित जमीन का सौदा उन्होंने दिनेश मलिक और उसके पुत्र संदेश मलिक से वर्ष 2025 में 94 लाख रुपये में किया था। आरोप है कि सौदा तय होने पर उन्होंने पहले 50 हजार रुपये टोकन राशि दी, बाद में 30 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से तथा 10 लाख रुपये अतिरिक्त भुगतान के रूप में दिए। इस संबंध में 18 अगस्त 2025 को लिखित इकरारनामा भी तैयार किया गया था।
विज्ञापन

आरोपियों ने आश्वासन दिया था कि जमीन की तकसीम कराने के बाद निर्धारित हिस्से की रजिस्ट्री उनके नाम कर दी जाएगी। लेकिन मार्च 2026 में जब उन्होंने राजस्व रिकॉर्ड की जानकारी ली तो पता चला कि संबंधित भूमि 13 फरवरी को विधु नामक महिला के नाम रजिस्ट्री कर दी गई थी।
विज्ञापन



पुलिस जांच में उपतहसील मोहना से प्राप्त रिकॉर्ड, जमाबंदी, इंतकाल और बैंक लेनदेन की जांच की गई। जांच में शिकायतकर्ता और आरोपियों के बीच पैसों के लेनदेन की पुष्टि हुई तथा संबंधित जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेची जाना पाया गया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि थाना छांयसा पुलिस ने आरोपी पिता व बेटे के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें