15 अगस्त और जन्माष्टमी में कारण दो दिन बंद रही ओपीडी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दो दिन सरकारी छुट्टी होने के चलते रविवार को एनआईटी 3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की ओपीडी खुलेगी। इसको लेकर उच्च अधिकारियों की ओर से आदेश जारी कर दिए हैं।
एनआईटी 3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में 15 अगस्त और 16 अगस्त को जन्माष्टमी के चलते दो दिन ओपीडी सेवाएं बंद थीं। इसी वजह से मरीजों को उपचार के लिए इमरजेंसी में आना पड़ रहा था। उसी को ध्यान में रखते हुए उच्च अधिकारियों की ओर से आदेश जारी कर दिए है कि 17 अगस्त रविवार के दिन आम दिनों की तरह ओपीडी सेवाएं चलेंगी। जिससे मरीज आसानी से आकर अपना उपचार करवा सकते हैं। डीन डॉ. चव्हाण कालिदास दत्तात्रेय ने बताया अस्पताल की ओपीडी के अलावा डीसीबीओ रविवार को खोलने के आदेश आए हैं।
सर्वर डाउन होने के बाद भी मरीज को मिलेगी दवा
मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को अब सर्वर डाउन होने की वजह से परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा। अब दवा ऑनलाइन न होने पर भी ऑफलाइन दी जाएगी। इसको लेकर अस्पताल की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। निर्देश जारी होने के बाद मरीजों को ऑफलाइन दवा मिलेगी। ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
बीके अस्पताल में तीन बाद कल खुलेगी ओपीडी
बीके अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद हैं। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस, शनिवार को जन्माष्टमी व रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण ओपीडी बंद रही। इसके कारण कई मरीजों को परेशानी भी हुई। वहीं कई घायलों को सही उपचार नहीं मिल पाया। अब बीके अस्पताल में सोमवार को ओपीडी खुलेगी। ऐसे में केवल आपातकालीन सेवाएं चालू रहीं।