फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निधि आपके निकट कार्यक्रम में ईपीएफओ के अधिकारियों ने किया समस्याओं का समाधान

विज्ञापन
निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम का आयोजन। स्त्रोत पीआरओ - फोटो : गल्लामंडी ​स्थित ओवरब्रिज पुल की मरम्मत के बाद टेस्टिंग।
विज्ञापन
जिले में कई जगह किया गया कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। शुक्रवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत जिले के उद्यमी और कर्मचारी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पीएफ अधिकारियों के पास पहुंचे। इस दौरान अधिकतम कर्मचारी पीएफ पेंशन एवं कर्मचारी जमा सहबद्ध बीमा योजना और पीएफ बैलेंस की जानकारी, बंद हुआ खाता आदि समस्याओं को लेकर पहुंचे।

वहीं उद्यमी ज्यादातर प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना ( पीवीबीआरवाई ) की संपूर्ण जानकारी और पिछले कर्मचारियों से चल रहे कुछ विवाद को लेकर पहुंचे। इनमें कई समस्याओं का निवारण किया गया जबकि कुछ को आपस में बात करके विवाद को निपटाने को भी कहा गया। बता दें कि इस निधि आपके निकट कार्यक्रम का आयोजन जिले के उप श्रम आयुक्त कार्यालय, श्रम न्यायालय परिसर और सेक्टर 12 आदि जगहों पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पीएफ अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारी और उद्यमियों को मिलाकर कुल सौ से अधिक लोग अपनी समस्याओं को लेकर विभिन्न स्थानों पर पहुंचे थे। जिला सहायक पीएफ आयुक्त भुवनेश वार्ष्णेय ने बताया कि पीएफ से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन हर महीने की 27 तारीख को किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत 2015 में भविष्य निधि अदालत के नाम से हुई थी जबकि जनवरी 2023 से इसे प्रत्येक माह 27 तारीख को निधि आपके निकट 2.0 नाम से आयोजित किया जाने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें