फरीदाबाद। कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझ रहे उद्योगों को सरकार और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने नियोक्ताओं (एम्लॉयर) को बड़ी राहत दी है। 100 से कम कर्मचारियों वाली कंपनियों के ईपीएफ सब्सिडी के लाभ की अवधि को अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अगस्त तक कर्मचारी-कंपनी दोनों के हिस्से का ईपीएफ भुगतान सरकार करेगी। इससे करीब तीन हजार कंपनियों को लाभ मिलेगा।
जिले में छोटे-बड़ी करीब 32 हजार कंपनियां हैं। इनमें 100 से कम कर्मचारी वाली कंपनियों की संख्या करीब तीन हजार है। इनमें 70 हजार कर्मचारी काम कर करते हैं। लॉकडाउन के दौरान पिछले दिनों 100 ये कम कर्मचारी वाली कंपनियों का ईपीएफ सरकार ने खुद भरने के बात कही है। जिससे लघु उद्योगों को आर्थिक संकट से उबारा जा सके। ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएफजीकेवाई) के तहत कंपनियों के ईपीएफ अंशदान में सब्सिडी के लाभ की अवधि को अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसका मकसद छोटी फर्मों को लाभ पहुंचाना है।