फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शुल्क लाभ दर में 50 फीसदी की कटौती से उद्यमी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आरओडीटीईपी के तहत व्यापारियों को अब तक 0.3 से 3.9 फीसदी तक शुल्क लाभ दिया जाता था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीते सोमवार को भारत सरकार ने निर्यात सहायता योजना (आरओडीटीईपी) के तहत निर्यातकों को दिए जाने वाले शुल्क लाभ की दरों में 50 फीसदी की कटौती की है। इससे जिले के उद्यमी बेहद परेशान हैं।
उद्यमियों का कहना है कि अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के साथ हुए भारत के व्यापार समझौते के बाद ऐसा लग रहा था कि अब चीजें पटरी पर आ रही हैं, ऐसे में अब यह झटका साबित हो सकता है। बतादें कि आरओडीटीईपी के तहत व्यापारियों को अब तक 0.3 से 3.9 फीसदी तक शुल्क लाभ दिया जाता था जोकि उनके लिए कई तरह से महत्वपूर्ण साबित होता है, पर अब इसके 50 फीसदी किए जाने से व्यापारी बेहद परेशान हैं। आईएमटी के औद्योगिक क्षेत्र के विनय ने बताया कि छोटे उद्यमियों के लिए यह आरओडीटीईपी बेहद लाभदायक है। सरकार को इसे कम करने से पहले एक बार दोबारा से इस पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सेक्टर 24 के औद्योगिक क्षेत्र के हरीश ने कहा कि अभी अमेरिका द्वारा टैरिफ कितना और क्या लगेगा इस पर ही स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। हर दिन कोई नई खबर आ जाती है और उसके बीच आरओडीटीईपी के तहत मिलने वाले लाभ शुल्क में भी सीधे 50 फीसदी की कटौती की जा रही है। वहीं वजीरपुर के निशांत ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि अब वैश्विक स्तर पर धीरे-धीरे चीजें दोबारा से बेहतर हो रही हैं, पर इस बीच ये घरेलू स्तर पर ही ये खबर आ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें