फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद के उद्यमियों ने नए पदाधिकारियों का किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। आईएमटी के औद्योगिक संगठन रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद आईएमटी की ओर से वार्षिक क्लब असेंबली का आयोजन किया गया। जहां पर उद्यमियों ने वैश्विक चुनौतियों के बीच आयात और निर्यात में आ रही समस्याओं पर चर्चा की, साथ ही रोटरी क्लब के नए पदाधिकारियों का ऐलान भी किया गया। रोटेरियन मनोज सचदेवा ने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अब समय आ गया है कि अब अफ्रीका की विभिन्न मार्केटों का रुख किया जाए, जिससे कि जल्द से जल्द से इससे उबरा जा सके। इस चर्चा के बाद वर्ष 2026-27 के लिए रोटरी क्लब के नए अध्यक्ष डॉ. टीएन तिवारी ने पद मिलने के बाद उद्यमियों और उद्योगों के लिए अपनी नई टीम के विजन, उद्देश्यों और योजनाओं को सबके सामने रखा। इस दौरान मोहिंदर अरोड़ा को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट चुना गया जबकि राजेश कथूरिया और क्षितिज कपूर को क्लब के साथ जोड़ा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें