फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जाए : राजेश नागर

विज्ञापन
राज्यमंत्री राजेश नागर ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बीएलओ के साथ की बैठक ।स्रोत: मंत्री प्रवक्ता
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। मतदाता सत्यापन अभियान के तहत तिगांव विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-37 स्थित कार्यालय में मंत्री राजेश नागर ने भाजपा कार्यकर्ताओं और बीएलए के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जाए। कोई भी वैध मतदाता सूची से वंचित न रहे।
राजेश नागर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची आवश्यक है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करना होगा। लोगों को मतदाता सत्यापन की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना होगा। उन्होंने विशेष रूप से नए मतदाताओं, स्थान परिवर्तन करने वाले नागरिकों और जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, उन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अभियान है। प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पात्र मतदाताओं को उनके मतदान अधिकार के प्रति जागरूक करे। बैठक में मंडल अध्यक्ष, बीएलए-1, बीएलए-2, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें