फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो कारों की टक्कर में इंजीनियर की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। गांव छांयसा में मोहना-छांयसा रोड पर बृहस्पतिवार को दो कारों में हुई आमने-सामने की टक्कर में 43 वर्षीय इंजीनियर की मौत हो गई। दूसरी कार में सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




गांव अटाली निवासी दलीप ने बताया बड़ा बेटा प्रेम सिंह (43) गुजरात स्थित एक सोलर पैनल बनाने वाली यूनिट में इंजीनियर था। कुछ दिनों से गांव आया हुआ था। बृहस्पतिवार को अपनी कार में सवार होकर गांव छांयसा की तरफ जा रहा था। सामने से तेज गति में आ रही बोलेरो व उसकी कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना इतनी तेज थी कि प्रेम सिंह कार के एयरबैग खुलने के बावजूद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो में सवार गांव छांयसा निवासी राजकुमार, गिरीश व ब्रह्मसिंह भी घायल हो गए थे। सभी को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेम को इलाज के लिए बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छांयसा थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया प्रेम सिंह के भाई चरण सिंह की शिकायत पर बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें