फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से इंजीनियर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम से लौटते समय हुआ हादसा, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 25 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर ईशान शर्मा की मौत हो गई। गत सात नवंबर को गुरुग्राम से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ईशान ऑटोमोबाइल कंपनी में कार्यरत थे और परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में माता-पिता ही हैं। ईशान के पिता संजीव शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि गत सात नवंबर को शाम करीब पांच बजे ईशान अपनी मोटरसाइकिल से गुरुग्राम से फरीदाबाद लौट रहे थे। बायोटेक कॉलेज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में ईशान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके से गुजर रहे एक राहगीर ने घायल ईशान को निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक तेलुराम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। संजीव शर्मा की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें