फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। सड़क हादसे में 25 साल के इंजीनियर की मौत हो गई। हसनपुर उपमंडल के टप्पा गांव निवासी साहिल पुत्र सुरेंद्र कुमार गुरुग्राम के मानेसर स्थित एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। रविवार सुबह वह अपनी बुलेट से ड्यूटी के लिए मानेसर जा रहा था। रास्ते में सदर थाना क्षेत्र के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर लगने से साहिल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा अनिल कुमार ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। जिसके आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें