फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजीपी आत्महत्या मामले को न दिया जाए जातीय रंग : राजीव कत्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी सभा ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पंजाबी सभा ने हरियाणा के एडीजीपी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। शहर की पंजाबी धर्मशाला में आयोजित बैठक में पंजाबी सभा के फाउंडर मेंबर और भाजपा नेता राजीव कत्याल ने इस प्रकरण को जातीय रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन

पंजाबी सभा के अध्यक्ष डीडी मक्कड़ और पार्षद अनिल गोसाई ने कहा कि पूरा प्रदेश इस दुखद घटना से स्तब्ध है और न्याय की उम्मीद कर रहा है। नेताओं ने कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई या किसी निष्पक्ष एजेंसी से कराई जानी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने चेतावनी दी कि जांच पूरी होने से पहले किसी अधिकारी को दोषी ठहराना उचित नहीं है। राजीव कत्याल ने कहा कि विपक्षी दल इस घटना को जातीय रूप देकर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं, जो प्रदेश के माहौल को खराब करने वाली बात है। उन्होंने कहा कि सरकार मामले को लेकर गंभीर है, मुकदमा दर्ज हो चुका है और जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें