फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाकर इंजीनियर ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदा लगा कर इंजीनियर ने की आत्महत्या
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-28 में रहने वाले बुलंदशहर के एक मैकेनिकल इंजीनियर सुधीर राघव पुत्र जयपाल राघव ने रविवार रात पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पंखे से उतार कर बीके सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि इंजीनियर के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने मानसिक तनाव को कारण बताया है। उसने लिखा है कि उसका एक बेटा दिव्यांग हैं। बेटी मथुरा में पढ़ाई कर रही है। वह फरीदाबाद में विभिन्न कंपनियों में ऑनकॉल ड्यूटी करता था। आर्थिक तंगी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें