फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डब्ल्यूटीसी बिल्डर के कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस ने दर्ज की हुई हैं 21 एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डब्ल्यूटीसी बिल्डर के सेक्टर-15 फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने रेड की। बिल्डर कंपनी की ओर से प्रोजेक्ट लांच कर बीते 10 साल के दौरान निवेशकों से करोड़ों रुपये लेकर प्लॉट न देने के मामले में ये कार्रवाई हुई है। गुरुवार देर शाम तक प्रवर्तन निदेशालय की टीम यहां बिल्डर कंपनी के कार्यालय में मौजूद रही। टीम ने यहां से काफी दस्तावेज व अन्य सामान चेक किया है। जिसके बाद टीम इन्हें जब्त कर अपने साथ जांच के लिए ले जाएगी। यहां मौजूद निदेशालय टीम से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

फरीदाबाद में बिल्डर पर दर्ज हैं 20 से अधिक एफआईआर
डब्ल्यूटीसी बिल्डर की ओर से फरीदाबाद के सेक्टर-111 व 114 में लगभग 110 एकड़ जमीन पर प्रोजेक्ट लांच किया गया। जिसमें निवेशकों से प्लॉट बुकिंग के नाम पर रुपये ले लिए गए। लगभग 2 हजार निवेशकों से 500 करोड़ रुपये से अधिक लेने के बाद भी प्लॉट नहीं दिए गए। लोगों का विरोध बढ़ा तो उनकी निवेश राशि के चेक दिए लेकिन वे बाउंस हो गए। इसके बाद एक अन्य बिल्डर से सांठ-गांठ कर लोगों से प्लॉट वापस लेना और चेक देना बताकर इन प्लॉट को फिर से बेचना शुरू कर दिया। पहले जो प्लॉट 20 हजार रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से बेचे गए वही बाद में 60 हजार रुपये प्रति वर्ग गज से बेचे जाने का आरोप है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस ने 20 से अधिक एफआईआर बिल्डर प्रबंधन पर दर्ज कर ली है। इसमें एक एफआईआर बीपीटीपी थाना, एक एफआईआर ओल्ड थाना और बाकी सभी एफआईआर सेंट्रल थाना में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और एफआईआर दर्ज की फरीदाबाद पुलिस ने
डब्ल्यूटीसी बिल्डर व अन्य के खिलाफ एक और एफआईआर फरीदाबाद पुलिस ने 26 फरवरी को दर्ज की है। डब्ल्यूटीसी फरीदाबाद, डब्ल्यूटीसी नोएडा, भूटानी इंफ्रा, आशीष भल्ला, आशीष भूटानी, प्रेम भूटानी व अन्य अज्ञात पर ये एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें दिल्ली सैनिक फार्म निवासी सिद्धार्थ भार्गव ने 2.63 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि ये डब्ल्यूटीसी बिल्डर के प्रतिनिधि ने सेक्टर-111 व 114 फरीदाबाद में लगभग 110 एकड़ जमीन पर लांच प्रोजेक्ट में दीन दयाल जन आवास योजना के तहत प्लॉट का ऑफर दिया था। रेजिडेंशियल के साथ ही इंडस्ट्रियल प्लॉट भी लांच किए गए। आरोप है कि लगभग 2 हजार निवेशकों से इन्होंने रुपये निवेश कराए। किसी को प्लॉट बुकिंग के नाम पर तो किसी को निवेश राशि पर मुनाफे का झांसा देकर रुपये ले लिए। लेकिन इनके पास न तो कोई लाइसेंस और न ही रेरा रजिस्ट्रेशन था। बाद में डब्ल्यूटीसी ने भूटानी इंफ्रा से गठजोड़ किया और उनके प्रोजेक्ट में प्रॉपर्टी लेने की ईमेल भेजी। काफी लोगों को बिल्डर ने चेक भी दिए लेकिन वो भी बाउंस हो गए। जिसके चलते लोगों ने काफी संख्या में चेक बाउंस के केस भी बिल्डर के खिलाफ अदालत में दायर किए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें