फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हरियाणा व्यापार मार्केट में अतिक्रमण से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से बाजार में आने से कतराते हैं ग्राहक, कारोबार प्रभावित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा व्यापार मार्केट में जाम, अतिक्रमण और शौचालय की समस्या से व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह बातें बुधवार को संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने कहीं और प्रशासन से समाधान की मांग की। राम जुनेजा, संजीव बंसल, विनीत कुमार, केएल गुप्ता, पवन जोशी व अन्य व्यापारियों ने बताया कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में कारोबार पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि पास के चौराहे पर कभी कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं होता है, इसके कारण लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। शाम को बिक्री के समय यह स्थिति और भी खराब हो जाती है। इसके चलते लोग मार्केट में आने से बचने लगे हैं। इसके अलावा शौचालय का न होना और गंदगी की भी समस्या है।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि मार्केट में पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं है। जहां-तहां व्यापारियों और ग्राहकों को वाहन खड़े करने पड़ते हैं। इसके अलावा जगह-जगह रेहड़ी-पटरी लगी होने के कारण जाम की समस्या और बढ़ जाती है।

व्यापारियों का कहना है कि जल्द से जल्द ट्रैफिक, अतिक्रमण और पार्किंग को सही करा दिया जाए। जिससे वह आसानी से अपना व्यापार कर सकें।


बातचीत

मार्केट में बुनियादी सुविधाओं का भारी अभाव है। गंदगी होने और शौचालय न होने से ग्राहक आने से कतराते हैं। जिससे अब हमारा व्यापार ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। - संजीव, व्यापारी

चौराहे पर पुलिसकर्मी न होने से हमेशा जाम लगा रहता है। शाम को बिक्री के समय हालात और बिगड़ जाते हैं, जिससे ग्राहक अब मार्केट आने से कम आने लगे हैं। - राम जुनेजा, प्रधान हरियाणा व्यापार मार्केट

मार्केट में पार्किंग की व्यवस्था होना बहुत जरूरी है। व्यापारियों और ग्राहकों को जहां-तहां गाड़ियां खड़ी करनी पड़ती हैं, जिससे पूरी मार्केट में अव्यवस्था और ट्रैफिक जाम बढ़ता है। - पवन जोशी, व्यापारी
विज्ञापन


अतिक्रमण और रेहड़ी-पटरी लगने से रास्ते बंद हो जाते हैं। प्रशासन को जल्द ही ट्रैफिक, अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या को दूर करना चाहिए। जिससे राहत मिल सके। - हंसराज, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें