फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तावडू बाजार में फिर गहराया अतिक्रमण का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रशासन की ढिलाई के चलते बढ़ी समस्या, लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। नगर के मुख्य बाजार में एक बार फिर अतिक्रमण की समस्या गहराती जा रही है। कुछ समय पहले नगरपालिका प्रशासन की सख्ती के चलते बाजार व्यवस्थित और खुला दिखाई देने लगा था, लेकिन पिछले करीब 15 दिनों से हालात फिर बिगड़ने लगे हैं।

नगर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण का बोलबाला साफ नजर आ रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी नगरपालिका प्रशासन द्वारा ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे इन दुकानदारों के हौंसले बुलंद हैं। बता दें कि बीते दिनों एसडीएम जितेंद्र गर्ग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान नगरपालिका प्रशासन ने पुलिस की मदद से नगर में मुख्य सड़कों चौक चौराहों सहित लगभग सभी जगहों से अतिक्रमण हटाया गया था। इसके बाद सड़कों पर आवागमन सुचारू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बाजार के दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि वे अपनी दुकानों के बाहर सामान न रखें। लेकिन प्रशासन की निगरानी में कमी आते ही दुकानदारों ने फिर से नियमों की अनदेखी शुरू कर दी है। वर्तमान स्थिति यह है कि कई दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर सामान फैलाकर बैठे हैं। जिससे पैदल राहगीरों के लिए रास्ता संकरा हो गया है। इसके अलावा दुकानदार अपनी दुकानों के सामने दुपहिया वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे बाजार संकरा हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें