27 जून को रोजगार मेले का होगा आयोजन फरीदाबाद। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि मण्डल रोजगार कार्यालय की ओर से 27 जून को महिला आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें लगभग 10-15 संस्थानों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में सभी प्रकार के बेरोजगार प्रार्थियों जैसे मैट्रिक, 12वीं,आईटीआई डिप्लोमा होल्डर, स्नातक, सक्षम युवा आदि को निजी संस्थानों में समायोजन हेतु प्रयास किया जाएगा। ब्यूरो