फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 11 मार्च को हार्टरोन स्किल सेंटर में लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मंडल रोजगार कार्यालय की ओर से 11 मार्च को सेक्टर-11 स्थित हार्टरोन स्किल सेंटर के प्रांगण में एक विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में आईटी क्षेत्र सहित विभिन्न निजी क्षेत्रों की लगभग 10 से 12 प्रतिष्ठित कंपनियां शिरकत करेंगी। मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय बेरोजगार युवाओं को निजी संस्थानों में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इसमें 10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण युवाओं के साथ-साथ हार्टरोन से कंप्यूटर कोर्स पास आउट छात्र भाग ले सकते हैं। योगेश कुमार ने सभी इच्छुक प्रार्थियों से अपील की है कि वे बुधवार को सुबह सेक्टर-11 मार्केट स्थित सेंटर पर बायोडाटा की 4-5 प्रतियों के साथ पहुंचें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें