बल्लभगढ़। भाटिया सेवक समाज आरोग्य केंद्र में सोमवार को कानों की जांच के लिए शिविर लगाया गया। यह शिविर सिनेप्स वर्टिगो एंड हियरिंग केयर के सहयोग से लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सुनने की शक्ति की जांच करवाई। शिविर का उद्देश्य लोगों को कानों से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर परामर्श उपलब्ध कराना रहा। शिविर के दौरान श्रवण शक्ति जांच विशेषज्ञ बलराम गौड़ व लक्ष्य सहरावत ने आधुनिक मशीनों की सहायता से लोगों की सुनने की क्षमता की जांच की। उन्हें उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। शिविर में बुजुर्गों के साथ-साथ युवा और महिलाएं भी बड़ी संख्या में जांच कराने के लिए पहुंचे। संवाद