फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कर्मचारियों ने मंत्री के कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। नगर पालिका कर्मचारी संघ और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में बुधवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इससे पहले कर्मचारी ओल्ड फरीदाबाद की अनाज मंडी में एकत्रित हुए, जहां सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के महासचिव जरनैल सिंह ने की। वहीं, मंच का संचालन सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान करतार सिंह जागलान ने किया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 13 मई को नगर पालिका कर्मचारी संघ के साथ हुए समझौते को लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और नगर निगमों, नगर पालिकाओं व परिषदों में ठेका प्रथा बंद करने की मांग की। इसके बाद कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए मंत्री के कार्यालय पहुंचे और उनके निजी सचिव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें