फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साहूपुरा गांव में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन महीने से सैलरी ना मिलने से नाराज हैं कर्मचारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। साहूपुरा गांव स्थित सिराज कंपनी में बुधवार को पिछले तीन महीनों से सैलरी न मिलने से नाराज दर्जनों कर्मचारियों ने काम रोककर कंपनी के बाहर जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद प्रबंधन उनकी सुध नहीं ले रहा है।

जेएसएस के सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने बताया कि जब भी वे अपनी मेहनत की कमाई मांगते हैं, तो उन्हें रोजाना हर बार नई तारीख देकर टाल दिया जाता है। अब प्रबंधन की ओर से यह कहा जा रहा है कि सिराज कंपनी ने ही जेएसएस सिक्योरिटी को भुगतान नहीं किया है, जिससे कर्मियों को अभी पैसा मिलना मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन


वहीं, प्रदर्शन में शामिल एक अन्य कर्मचारी पवन सिंह ने कहा कि तीन महीने से एक भी रुपया नहीं मिला है। हमारे पास न तो राशन खरीदने के पैसे बचे हैं और न ही कमरे का किराया देने के। मकान मालिक रोज किराये के लिए फटकार लगाता है। ऐसी स्थिति में हम कैसे काम कर पाएंगे।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने कहा है कि जब तक उनकी पूरी सैलरी का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक काम पूरी तरह ठप रहेगा और कंपनी के मुख्य गेट के बाहर रोजाना इसी तरह धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें