फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता से मिले कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ इकाई की हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन की बृहस्पतिवार को सर्कल सचिव विनोद शर्मा के नेतृत्व में बैठक हुई। इसके बाद कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर कार्यकारी अभियंता संजय कुमार से मुलाकात की।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता यूनिट प्रधान मदन गोपाल शर्मा ने की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि फील्ड में काम करने के दौरान कई दिक्कतें आती हैं। काम करने के दौरान उन्हें सुरक्षा उपकरण भी नहीं मिलते हैं। शिकायत कक्ष की भी हालात खराब है। कर्मचारी सुरक्षा के अभाव में काम करने को मजबूर हैं। बारिश के मौसम में कर्मचारियों के पास रेन कोट भी नहीं होता है। वहीं, कर्मचारियों ने टीए बिल, मेडिकल बिल पर भी चर्चा की। इस मौके पर प्रधान लेखराज चौधरी, सचिव सुरेंद्र शर्मा, खजांची मामचन्द, प्रधान राजबीर शर्मा, सचिव सोनू कुमार गोला, प्रधान धीर सिंह व सुशील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें