फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सराय ख्वाजा और डबुआ के स्कूलों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए उपायुक्त आयुष सिन्हा ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा और स्वास्थ्य परियोजनाओं को प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिए हैं। डीसी ने स्पष्ट किया कि सराय ख्वाजा, डबुआ, सारन और ओल्ड फरीदाबाद सहित एनआईटी क्षेत्र के स्कूलों का न केवल निर्माण किया जाएगा, बल्कि पुराने भवनों का जीर्णोद्धार (रेनोवेशन) कर उन्हें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। बैठक में सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल और डबुआ गांव के स्कूल भवनों की प्रगति पर भी विशेष चर्चा की गई।

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में उपायुक्त ने पल्ला सेहतपुर और खेड़ी गुजरान सब-हेल्थ स्टेशनों के अपग्रेडेशन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन स्वास्थ्य केंद्रों का कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि स्थानीय नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही, जिले के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के लिए भाखड़ा पाली सड़क, ट्रांसपोर्ट नगर और वार्ड-10 में बन रहे आरसीसी नाले के निर्माण कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए गए। वन विभाग को पाली गांव में चेक डैम और पौंड के निर्माण को समय पर पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने प्रोजेक्ट्स की नियमित निगरानी करें और फाइलिंग से लेकर ग्राउंड स्टेटस तक की रिपोर्ट पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से अपडेट करें। बैठक में यह साफ कर दिया गया कि यदि किसी परियोजना में अनावश्यक देरी पाई गई, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें