अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में बूथ सशक्तीकरण, मंडलों की मजबूती, एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान और आगामी पार्टी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला प्रभारी एवं कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल और जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग व शोभित अरोड़ा मुख्य रूप से मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 11 सक्रिय कार्यकर्ताओं की समिति गठित की जाए। एसआईआर अभियान के तहत कार्यकर्ता मतदाता सूची से हटे पात्र मतदाताओं से संपर्क कर उनके नाम दोबारा जुड़वाने में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।