संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से निवारक वार्षिक स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम को लेकर विभिन्न औद्योगिक संगठनों और बड़े नियोक्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सेक्टर- 16 स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में 40 वर्ष से अधिक आयु के औद्योगिक कर्मचारियों के लिए की गई।
यह पहल नए श्रम कानून ओएसएच -2020 के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य बीमारियों का समय रहते पता लगाना और श्रमिकों के स्वास्थ्य में सुधार करना है। बैठक में फरीदाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सचिव कर्नल पीके शर्मा सहित कई उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ईएसआईसी अधिकारियों ने बताया कि जांच के लिए कर्मचारियों का पंजीकरण सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। कर्मचारियों को आधार कार्ड और ईएसआईसी कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।