फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ओल्ड और ग्रेटर फरीदाबाद में सुधरेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-18 के बिजली घर में लगेगा नया ट्रांसफार्मर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद और ग्रेटर फरीदाबाद में बिजली आपूर्ति में सुधार करने के लिए फिर से कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए विभाग सेक्टर-18 बिजली घर में नया ट्रांसफार्मर लगाएगा। इसे अक्तूबर-नवंबर तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसके लिए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लगने के बाद क्षेत्र में लगने वाले अघोषित बिजली कट से भी छुटकारा मिल जाएगा।
सेक्टर-18 स्थित बिजली घर में पिछले कई वर्षों से 220 केवी का एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इसके अलावा बिजली घर में दो 100 एमवीए और तीन 25/31.5 के भी ट्रांसफार्मर लगे हैं। इससे यह हमेशा ओवरलोड रहते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए विद्युत प्रसारण निगम ने यहां पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की हरी झंडी दे दी है। निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब यहां पर 100 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह पर 160 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा विद्युत प्रसारण लिमिटेड की ओर से ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। ट्रांसफार्मर लगाने की औपचारिकताएं जल्द पूरी कर ली जाएंगी। ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रेटर फरीदाबाद के करीब एक लाख से अधिक लोगों को निर्विरोध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जल्द ही यहां ट्रांसफार्मर लगाने की समय-सीमा तय की जाएगी।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सब कुछ ठीक रहा तो बारिश के बाद इसे बदल दिया जाएगा। इसके बाद यहां के लोगों को अघोषित बिजली कट से छुटकारा मिल जाएंगा।
-सुमेश कुमार, एसडीओ बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें