फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव लालपुर में दो दिन से बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लालपुर में दो दिन से बिजली संकट
विज्ञापन

फरीदाबाद। गर्मियां आने से पहले ही बिजली निगम अधिकारियों की लापरवाही सामने आने लगी है। गांव लालपुर में दो दिन से ट्यूबवेल कनेक्शन की बिजली सप्लाई ठप है, जिस वजह से किसानों को खेती के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। किसानों का कहना है समस्या के लिए अधिकारियों को फोन करते है तो कोई सुनवाई नहीं होती है। इससे वह काफी परेशान है।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली निगम की ओर से गांव में खेती के लिए तीन दिन रात और तीन दिन दिन में बिजली सप्लाई दी जाती है। अभी गेहूं का सीजन चल रहा है। खेतों में पानी देना है। दो दिन पहले खेतों में लगे ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आ गया था। इस वजह से ट्यूबवेल नहीं चल पाए। खेतों को पानी नहीं दे सके। गांव लालपुर निवासी प्रदीप चौहान और केशव ने बताया कि फॉल्ट को ठीक करने के लिए कई बार विभाग के जेई और लाइनमैन को फोन किया गया। रात में हुए फॉल्ट को ठीक करने के लिए जेई ने दिन में करने के लिए बोल दिया। इसके बाद भी जब फॉल्ट को दुरुस्त नहीं किया गया। इस तरह की समस्या रोजाना हो रही है। उन्होंने कहा कि बिजली निगम को व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गांव में फॉल्ट को तुरंत दुरुस्त कर दिया गया था। कोई कर्मचारी या अधिकारी लापरवाही बरत रहा है तो उसकी जांच की जाएगी। काम पर किसी तरह की लापरवाही विभाग बर्दाश्त नहीं करेगा। - प्रदीप चौहान, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें