फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को देशभर में मिल रहा समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
11 अगस्त को हरियाणा के बिजली कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन किए जाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में बिजली क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को देशभर के बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों का व्यापक समर्थन मिला है। नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज एंड इंजीनियर्स (एनसीसीओईईई) ने घोषणा की है कि 11 अगस्त को देशभर में हरियाणा के बिजली कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन किए जाएंगे। साथ ही सभी राज्य इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं कि हड़ताल के दौरान हरियाणा में बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए कोई कर्मचारी नहीं भेजा जाएगा।

एनसीसीओईईई के वरिष्ठ सदस्य सुभाष लांबा ने बताया कि हाल ही में आयोजित ऑनलाइन बैठक में हरियाणा सरकार के समानांतर वितरण लाइसेंस, एग्री डिस्कॉम और स्मार्ट मीटरिंग से जुड़े फैसलों को बिजली क्षेत्र के बैकडोर निजीकरण की दिशा में उठाया गया कदम बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई गई। बैठक में इन निर्णयों को वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने पर सेवा समाप्ति की चेतावनी देने वाले पत्र की भी आलोचना की गई। एनसीसीओईईई ने इसे कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें