फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चौथे दिन भी बिजली कर्मचारियों का धरना जारी, कामकाज ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। लाइन स्टाफ की समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज बिजली कर्मचारियों का एसडीओ कार्यालय परिसर में चल रहा धरना बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने कामकाज पूरी तरह ठप रखकर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चार सूत्री मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है।
सब डिवीजन प्रधान राहुल गुप्ता ने कहा कि लाइन स्टाफ को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। तार, इंसुलेटर, डिस्क, सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट और ग्लव्स की कमी के चलते कर्मचारियों को जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्टाफ की कमी के कारण एक कर्मचारी से दो से तीन फीडरों का काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने पुन्हाना सब डिवीजन में स्थायी एसडीओ नियुक्त करने, 11 केवी लाइनों पर भारी क्रॉसिंग को दुरुस्त कराने और अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग की। यूनियन नेताओं ने कहा कि मांगों को लेकर कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

राज्य सचिव समून प्रधान ने चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर पूरे जिले में काम बंद किया जाएगा। धरने में नीरज तिवारी, आजम खान, जावेद अहमद, शाहिद हुसैन सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें