फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी किया विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन रही है। इसी के तहत सोमवार को यूनियन ने फरीदाबाद सर्कल के सभी 24 सब डिवीजन में इस पॉलिसी के विरोध में जमकर नारेबाजी की। यूनियन ने आरोप लगाया है कि प्रबंधन ने बिना यूनियन से बात किए इसको लागू किया है। यह कर्मचारियों के हित में नहीं है।
विज्ञापन


यूनियन के प्रदेश संयोजक विनोद शर्मा ने बताया कि बिजली प्रबंधन ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी की पुन: समीक्षा करे, क्योंकि विभाग के कुशल संचालन हेतु प्रशासनिक दक्षता से अधिक तकनीक की दक्षता एवं अनुभव अधिक आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इससे विभागीय कार्य कुशलता, कर्मचारियों की सुरक्षा, मनोबल और उपभोक्ताओं को मिलने वाली सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इस विरोध प्रदर्शन में लेखराज चौधरी, सुनील चौहान, परवीन शर्मा, योगेंदर रावत, पंकज खलेरी, नसीब हिंदुस्तानी सहित कई कर्मचारी नेताओं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें