फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली निगम के कर्मचारी लगातार पांचवें दिन धरने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
- इस्माइलपुर के एसडीओ पर लगाए बदतमीजी के आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बिजली निगम के कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन लगातार पांचवें दिन जारी रहा। सोमवार को परवीन शर्मा की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने पल्ला स्थित 220 केवी के इस्माइलपुर सबस्टेशन पर बिजली निगम के एसडीओ मनमोहन सिंह के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

यूनिट के प्रधान सुनील चौहान ने आरोप लगाया है कि इस्माइलपुर एसडीओ मनमोहन सिंह अपने ही साथी कर्मचारियों से बदतमीजी और गाली देकर बात करते हैं। उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। कर्मचारियों ने पहले भी कई बार इसका विरोध किया है।
विज्ञापन


सुनील चौहान ने आरोप लगाया है कि एसडीओ ने कर्मचारियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों द्वारा इस्माइलपुर दफ्तर में पिछले पांच दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है। कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन की वजह से एसडीओ मनमोहन पिछले कई दिनों से दफ्तर नहीं आ रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के मौके पर भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्जन
यूनियन द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। कर्मचारी कार्यस्थल पर मौजूद नहीं रहते हैं, इसलिए उनकी अनुपस्थिति लगाई गई थी। इसी को लेकर कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। - मनमोहन, एसडीओ, इस्माइलपुर सब डिवीजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें