फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली निगम के कर्मचारियों ने घरों के आगे खोद दिया 6 फीट गहरा गड्ढा

विज्ञापन
विज्ञापन
अशोका एन्क्लेव पार्ट - 3 के लोगों को हो रही परेशानी, तारों को अंडरग्राउंड करने का चल रहा है काम
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर- 35 स्थित अशोका एन्क्लेव पार्ट - 3 के लोग घरों के आगे गड्ढा होने से परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सेक्टर में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने का काम किया जा रहा है। यहां घरों के आगे बिजली निगम के कर्मचारियों ने छह फीट गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है। इसको लेकर सेक्टरवासियों ने रोष जताया है। यह समस्या सेक्टर में पिछले दो दिन से बनी हुई है। यहां गड्ढा खोदने के बाद कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है। इस गड्ढे में गिरकर कोई भी हादसे का शिकार हो सकता है।

सेक्टर- 35 अशोका एन्क्लेव पार्ट- 3 के स्थानीय निवासियों ने बताया कि सेक्टर में हमेशा लाइन डालने का काम चलता रहता है। इस कारण यहां की सड़क बारह माह टूटी रहती है। अभी सेक्टर में आरपीएस सोसाइटी के लिए अंडरग्राउंड बिजली लाइन डालने का काम जारी है। इससे पहले जिओ, एयरटेल, पानी और गैस की लाइन डाली गई है। सभी विभाग के अधिकारी मनमर्जी काम कर रहे हैं। सेक्टर में जिसका जब मन करता है वह सड़क को खोदकर अपना काम करना शुरू कर देता है। स्थानीय लोग जब विरोध करते हैं तो मौके पर काम करने वाले कर्मचारी अपने विभागीय अधिकारियों को फोन कर बुला लेते हैं। अधिकारी भी सेक्टर के अंदर से केवल बिछाने की अनुमति का पर्चा लेकर पहुंच जाते हैं। इस कारण लोग भी चुप पड़ जाते हैं। यहां विभागीय अधिकारियों ने सेक्टर के अंदर सड़कों की दशा ही खराब कर दी है। इससे परेशान होकर पार्ट- 3 के एक निवासी अमित भनोट ने सोशल मीडिया के माध्यम से नगर निगम और जिला प्रशासन से शिकायत की है।
विज्ञापन


लोगों से बातचीत
अशोका एन्क्लेव दिल्ली से लगता सबसे पॉश और महंगा क्षेत्र है। इसके बाद भी यहां कभी पानी तो कभी टूटी सड़क की समस्या से लोग जूझते रहते हैं। यहां हमेशा सड़कें टूटी रहती हैं। लोग बारह माह इन गड्ढों में हिचकोले खाते हुए आवागमन करते हैं। - विनोद चौहान, अशोका एन्क्लेव ।
सेक्टर में किसी भी विभाग की ओर से साफ सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया है। यहां मूलभूत सुविधाओं का भी काफी अभाव है। यहां लोग सड़कों से बहुत परेशान हैं।- शिवम, अशोका एन्क्लेव
विज्ञापन


वर्जन
नई परियोजना के तहत पूरे शहर में तारों को कई चरणों में अंडरग्राउंड करने का काम किया जा है। इस कारण रोड की खोदाई की जा रही है लेकिन जगह जगह गड्ढा खोदकर छोड़ना गलत है। इसकी जांच करवाई जाएगी।- जितेंद्र ढुल, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें