फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक सप्ताह में बिजली शिकायतें 112 प्रतिशत बढ़ीं, 10 हजार के करीब पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले सप्ताह 4705 शिकायतें आई थीं, इस सप्ताह सोमवार को ही करीब 3000 शिकायतें हुईं दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। फरीदाबाद में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के पास 7 से 13 अक्तूबर के बीच करीब 10 हजार शिकायतें पहुंचीं। इसके मुकाबले 30 सितंबर से 6 अक्तूबर के बीच 4705 शिकायतें दर्ज हुई थीं। इस तरह एक सप्ताह में शिकायतों की संख्या करीब 112.5 प्रतिशत बढ़ गई। इस सप्ताह सोमवार को सबसे ज्यादा करीब 3000 शिकायतें दर्ज की गईं।

एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-15, सेक्टर-21, सेक्टर-31, सेक्टर-37, सेक्टर-46 और बल्लभगढ़ सहित कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, कम वोल्टेज, तारों और ट्रांसफार्मरों से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। बार-बार बिजली जाने से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं, कम वोल्टेज के कारण बिजली उपकरणों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

-
दोगुने से ज्यादा हुईं शिकायतें

विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह के मुकाबले बिजली संबंधी शिकायतों में 5295 की वृद्धि हुई है। यानी शिकायतों का आंकड़ा दोगुने से भी अधिक हो गया है। सोमवार को एक ही दिन में करीब 3000 शिकायतें दर्ज होना बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर बढ़ते दबाव को दर्शाता है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता अमित कम्बोज ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में बिजली की उपलब्धता और तकनीकी समस्याओं के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है। व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम जारी है। इसके साथ ही बिजली लाइनों, ट्रांसफार्मरों और अन्य उपकरणों का रखरखाव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें