सेक्टर 23 स्थित बिजली कर्मचारियों ने मुख्य मांगों से जुड़ी समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन किया।
बल्लभगढ़। बिजली कर्मचारियों की मुख्य मांगों से जुड़ी समस्याओं के मुद्दे पर फरीदाबाद में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में फरीदाबाद बिजली निगम के सभी दफ्तरों से कर्मचारियों ने पहुंच कर यूनियन नेता विनोद शर्मा के सामने अपनी बात रखी। बैठक में सुरक्षा उपकरणों की कमी को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए यूनियन के सामने विरोध जताया। इस बैठक में सोनू गोला को एनआईटी फरीदाबाद यूनिट का प्रधान व कुलदीप को एनआईटी सबयूनिट नम्बर-तीन का सचिव नियुक्त किया गया । इनके साथ अजय शर्मा, मेहरचन्द, सुरेंंद्र सिंह, मनोज कुमार, नरेश कुमार आदि ने एचएसईबी की सदस्यता ग्रहण की । संवाद