फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पत्थर से सिर कुचलकर दूध कारोबारी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
-मवेशियों के रखने के स्थान पर खाट से बंधा मिला मृतक का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ इलाके के उत्तम नगर में बृहस्पतिवार देर रात एक दूध कारोबारी के सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने मृतक को मारने के लिए पहले रस्सी से गला दबाने का प्रयास किया, इसके बाद सिर में ईंट मारकर चेहरा बिगाड़ने की कोशिश भी की। हत्या करने से पहले आरोपियों ने कारोबारी के हाथ पांव खाट से बांध दिए। मृतक की पहचान मूलरूप से पाली गांव निवासी सरपंच भड़ाना उर्फ सुनील (39) के रूप में हुई है। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक के चाचा ब्रह्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुनील (39) दूध बेचने का काम करता था। डबुआ इलाके के उत्तम नगर में उसने एक प्लॉट में करीब 40 मवेशी पाल रखे थे। बृहस्पतिवार रात उनके पड़ोस में एक जन्मदिन की पार्टी थी। सुनील ने वहां दोस्तों के साथ शराब पी थी। रात करीब 12 बजे वह प्लॉट पर आकर कमरे में सो गया। दूध के समय सुनील काफी देर तक नहीं जगा तो परिजनों ने उसका कमरा खोल कर देखा। सुनील के चेहरे पर चादर डली हुई थी। चादर हटाकर देखने पर परिजनों के होश उड़ गए। सुनील मृत पड़ा था, उसका चेहरा लहूलुहान और पत्थर से कुचला हुआ था। हाथ-पांव खाट से बांध करके रखे गए थे। गले में रस्सी लिपटी हुई थी। मामले की सूचना पाकर डीसीपी एनआईटी, एसीपी, क्राइम ब्रांच डीएलएफ और डबुआ थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी से रंजिश की बात को नकार रहा परिवार
परिजनों ने शिकायत में किसी पर शक नहीं जताया है। किसी भी तरह की पुरानी रंजिश को भी परिवार के लोग बताने को तैयार नही हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि सुनील किसी से मतलब नहीं रखता था। पुलिस ने आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है।सुनील की तीन बेटी व एक बेटा हैं। सबसे छोटा बेटा करीब ढाई महीने का है। थाना डबुआ प्रभारी इंस्पेक्टर श्रीभगवान ने बताया अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें