फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार पर गिरा बिजली का खंभा

विज्ञापन
सेक्टर-31 आईपी कॉलोनी में ट्रक की चपेट में आया बिजली का तार, कार पर गिरा खंभा
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-31 स्थित आईपी कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे बिजली का खंभा कार पर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

खंभा गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद रात में ही बिजली निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बिजली की लाइन काटी। कार मालिक अमित हांडा ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे सड़क से एक ट्रक गुजर रहा था। बिजली का तार सड़क तक जा रहा रहा था। ट्रक तार को खींचता हुआ आगे ले गया, जिससे बिजली का खंभा उखड़कर उनकी कार के ऊपर जा गिरा। अमित हांडा का कहना है कि इस घटना में उनकी कार को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली के तार और खंभों की स्थिति को लेकर पहले भी संबंधित विभाग में शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली के तारों और खंभों की स्थिति को लेकर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन और बिजली निगम से क्षेत्र में बिजली के खंभों और तारों की जांच कराकर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें