संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 स्थित गुरु नानक पार्क के पास बिजली के खंभे में आग लगी गई। यह घटना दो दिन पहले सुबह के समय की बताई जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।आरडब्ल्यूए सेक्टर-3 के सचिव रतन लाल ने बताया कि गुरु नानक पार्क के चारों ओर बिजली के खंभे लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जिससे सभी मीटर जलकर खाक हो गए। इस घटना की सूचना बिजली विभाग को दी गई। बिजली कर्मचारी ने मौके पर पहुंच कर बिजली की लाइन को कटवाया और फिर बिजली के मीटरों को सही करके लगवाया गया है।