फरीदाबाद। सेक्टर-22 व 23 मार्ग की स्ट्रीट लाइटें रविवार को रातभर बंद रहीं। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों ने धीमी रफ्तार में वाहन को चलाया। इस मार्ग पर कई बार स्ट्रीट लाइटें खराब हो जाती हैं। अंधेरे के कारण सड़क पर हादसे की आशंका बनी रहती है। मौसम में बदलाव की वजह से शाम होते ही शहर में धुंध छा जाती है, जिसके कारण सड़क पर ठीक से दिखाई भी नहीं देता है। सड़क पर अंधरे के कारण वाहन भी रेंगते दिखाई दिए। संवाद