फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पीपीपी में त्रुटियां ठीक कराने लघु सचिवालय पहुंच रहे बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आयु और अन्य विवरण की त्रुटियां ठीक कराने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में बुजुर्ग लघु सचिवालय पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को कमरा नंबर-11 के बाहर लोगों की लंबी कतार लग गई। अपनी बारी का इंतजार करने के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। जिसके कारण बुजुर्गों को परेशानी उठानी पड़ी।


गौरतलब है कि प्रशासन की ओर से पेंशनधारकों के मोबाइल पर परिवार पहचान पत्र में दर्ज आयु और अन्य जानकारियों का सत्यापन कराने का मैसेज भेजा गया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि यदि रिकॉर्ड में मौजूद गलतियां समय रहते ठीक नहीं करवाई गईं तो पेंशन प्रभावित हो सकती है। संदेश मिलने के बाद बड़ी संख्या में लाभार्थी एक साथ कार्यालय पहुंच गए, जिससे पूरे दिन भीड़ बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




भीड़ अधिक होने के कारण कर्मचारियों पर भी कार्यभार बढ़ गया। कतार में लगे बुजुर्गों ने बताया कि उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा और गर्मी के बीच लाइन में खड़ा रहना मुश्किल हो गया। लोगों ने बताया कि अतिरिक्त काउंटर और कर्मचारियों की व्यवस्था न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें