फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी कब्जाने के लिए की बुजुर्ग की हत्या, साथियों समेत नौकर गिरफ्तार

विज्ञापन
फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच ने डीएलएफ ने बुर्जुग की हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। चार्मवुड विलेज निवासी बुजुर्ग गुरुवचन सिंह की गुमशुदगी का मामला अब हत्या में बदल गया है। वह रेलवे से सेवानिवृत्त थे। इस मामले में अपराध शाखा ने मंगलवार को उनके नौकर व साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने मालिक की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। इसके लिए उन्होंने नकली मालिक भी तैयार कर लिया था। शव को अनूपशहर स्थित गंगनहर में ठिकाने लगाने के बाद आरोपियों ने प्रॉपर्टी के कागजात भी तैयार करा लिए थे।
विज्ञापन

15 सितंबर को सुशांतलोक गुरुग्राम निवासी रविंदर ने सूरजकुंड थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके साले चार्मवुड विलेज सूरजकुंड निवासी गुरुवचन सिंह का मोबाइल फोन काफी दिनों से बंद आ रहा है। उन्होंने उसके घर सूरजकुंड जाकर देखा तो उसके मकान पर ताला लगा हुआ था। आस-पड़ोस में पूछने पर पता चला कि वह 20-25 दिन से लापता हैं। शिकायत पर पुलिस ने थाना सूरजकुंड में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
मामला जल्द सुलझाने के लिए इसे क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंपा गया। जांच टीम ने पल्ला थाना क्षेत्र के सेहतपुर में रहने वाले गुरुवचन के नौकर भरत उर्फ मोनू से पूछताछ की। भरत मूल रूप से अल्मोड़ा उत्तराखंड का रहने वाला है। सख्ती से पूछताछ के बाद उसने बताया कि उसने अपने साथियों दिल्ली जैतपुर निवासी राहुल और दीपक के साथ मिलकर गुरुवचन का 29 अगस्त को अपहरण कर लिया था। इसके बाद उनकी गला घोंटकर हत्या कर शव को यूपी के अनूपशहर स्थित गंगनहर में ठिकाने लगा दिया था। यह भी बताया कि उसने अपने मालिक की हत्या प्रॉपर्टी के लिए की थी।
विज्ञापन

पुलिस एपीआरओ सूबे सिंह ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी के कागजात अपने मालिक गुरुवचन के घर से चोरी कर किसी व्यक्ति को नकली गुरुवचन बनाकर उत्तर प्रदेश से जीपीए एवं अन्य दस्तावेज तैयार करा लिए थे। नौकर भरत के साथी राहुल और दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें