फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऑटो की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सड़क पर पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित ऑटो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आई है। शिवाजी नगर सेक्टर-22 निवासी प्रियंका ने पुलिस को बताया कि सात मई की शाम करीब आठ बजे वह अपने ससुर दिगंबर सिंह के साथ डबुआ मंडी से सब्जी लेकर पैदल अपने घर लौट रही थीं। जब वे दोनों पैदल चलते हुए मदर डेयरी के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक ऑटो चालक ने उनके ससुर को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। इसके बाद उन्हें ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें