सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 में लावारिस पशुओं की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। शनिवार की सुबह दो सांड आपस में लड़ाई कर रहे थे। इस दौरान एक बुजुर्ग उनको भगाने के लिए गए तो सांडों ने बुजुर्ग के ऊपर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं लोगों को कहना है कि इस तरह की घटना आए दिन उनके सेक्टर में होती रहती है। नगर निगम को कई बार लावारिस पशुओं को लेकर अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।